हैदराबाद के शहरी वातावरण के बीच में मौजूद यह मार्ग एक सुन्दर और अन छुई नेचर ट्रेल है जो की हरेभरे यापाल रिज़र्व फारेस्ट से हो कर गुजरता है।
fácil
Distancia 13,4 km
यापाल रिज़र्व फारेस्ट एक संरक्षित जंगल है जो की रंगा रेड्डी जिले के मुख्य शहर हैदराबाद स्थित है। पेड़ों और हरियाली से भरे हुए इस जंगल में हाईकिंग करना एक अच्छा अनुभव है। यह ट्रैक 14 किलोमीटर लम्बा और आसान/मध्यम कठिनाई स्तर वाला है। ट्रेल मार्ग में कुछ उतार चढाव हैं लेकिन फिट और अनुभवी हाइकर्स को कोई खास दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कुछ पक्षी और जानवर दिखने की संभावना भी है। यह ट्रेल की जानकारी अभी ज्यादा हाइकर्स को नहीं है, इसलिए इस अनछुआ मार्ग के प्राकृतिक परिवेश की खोज करने का अपना एक अलग मजा है।
Recomendación personal
हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी, हुसैन सागर बांध, बिरला मंदिर, चारमीनार, और चिकलूर बालाजी मंदिर भी जरूर देखें ।

Autor
Charu Joshi
Fecha de actualización: 21.03.2022
Dificultad
fácil
Técnica
Condición Física
Experiencia
Paisaje
Punto más alto
550 m
Punto más bajo
465 m
Mejor época del año
ene
feb
mar
abr
may
jun
jul
ago
sept
oct
nov
dic
Tipos de camino
Sendero natural
13,1 km
Carretera
0,3 km
Información de seguridad
- दिन का खाना और पानी साथ ले जाना बेहतर रहेगा।
- स्थानीय रीति रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करें।
- सभी स्वास्थ्य नियमों और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
- मानसून के मौसम में ट्रैक मार्ग में फिसलन की संभावना हो सकती है।
- ट्रैक मार्ग में वन विभाग का कार्यालय आ सकता है जहाँ से प्रवेश टिकट लेना पड़ सकता है।
- यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो अपने चिकित्सक की सलाह के बाद ही यात्रा की योजना बनाये।
- अगर आप दवाएँ लेते हैं तो यात्रा में पर्याप्त मात्रा में दवाएँ साथ लाएं और उन्हें हमेशा सँभाल कर रखें।
- आपातकालीन स्थितियों के लिए स्थानीय वन विभाग, स्थानीय गाइड, और पुलिस चौकी का नंबर साथ रखें।
Inicio
उमर खानगुड़ी बस स्टॉप (473 m)
Coordenadas:
DD
17.271666, 78.669397
DMS
17°16'18.0"N 78°40'09.8"E
UTM
44Q 252226 1911105
w3w
///tiraba.grapado.descubrí
Punto de llegada
यापाल रिजर्व फॉरेस्ट ट्रैक
Indicaciones paso a paso
- यह लूप ट्रेल करीब 14 किलोमीटर लम्बी है और घने जंगलों से होकर गुजरती है।
- इस नेचर ट्रेल की GPX फाइल और आसपास के इलाके के मानचित्र को डाउनलोड करने के लिए हमारा Outdooractive ऍप इस्तेमाल करें।
- बढ़िया रिसर्च से बनायीं गयी इस मार्ग की GPX फ़ाइल को ऊपरी दायी कोने में मौजूद तीन बिंदु मैन्यू के अंदर से डाउनलोड करें।
- फिर इस GPX फाइल को अपने स्मार्टफोन/ नेविगेशन उपकरण में लोड करके फॉलो करें और आसानी से पूरी नेचर ट्रेल को कवर करें।
- Al aire libre ऍप की वॉयस नेविगेशन फीचर से आप मोड़-दर-मोड़ दिशानिर्देशों को ऑडियो के तौर भी सुन सकते हैं।
Transporte público
रंगा रेड्डी जिले के हैदराबाद शहर जहाँ यह ट्रेल मौजूद है दो राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी है। हैदराबाद में यातायात और पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छे से विकसित है। सार्वजनिक परिवहन से हैदराबाद पहुँचना आसान और सहज है।Cómo llegar
सड़क मार्ग से
- कई राष्ट्रीय राजमार्ग हैदराबाद से होकर गुजरते हैं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग 44, 65 और 163।
- यह बंगलौर (570 किमी), मुंबई (705), औरंगाबाद (562 किमी), चेन्नई (627 किमी), और तिरुपति (555 किमी) से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
- सरकारी राज्य परिवहन और निजी ऑपरेटरों की वोल्वो, स्लीपर और डीलक्स बसें उपलब्ध हैं।
- अपनी कार में भी आया जा सकता है।
- हैदराबाद आने के लिए टैक्सी किराए पर लेना भी संभव है।
रेलमार्ग द्वारा
- हैदराबाद के तीन मुख्य रेलवे स्टेशन- हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और काचीगुडा रेलवे स्टेशन हैं।
- ये शहर को दिल्ली, मुंबई, मुंबई, पुणे, चेन्नई, और बैंगलोर जैसे भारत के अन्य प्रमुख स्थलों से जोड़ते हैं।
- हैदराबाद में हर दिन पूरे देश से दर्जनों डायरेक्ट और कनेक्टिंग ट्रेनें आती हैं।
- सभी रेलवे स्टेशनों के बाहर से ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, या कैब आसानी से उपलब्ध हैं।
हवाई मार्ग से
- हैदराबाद में एक अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहाँ देश विदेश से उड़ाने आती हैं।
- हवाई अड्डे के बाहर से ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, या कैब आसानी से उपलब्ध हैं।
Coordenadas
DD
17.271666, 78.669397
DMS
17°16'18.0"N 78°40'09.8"E
UTM
44Q 252226 1911105
w3w
///tiraba.grapado.descubrí
Llegar en tren, en coche, a pie o en bicicleta
Equipamiento
- पहचान-पत्र (बहुत जरूरी)
- पर्याप्त नकदी (कैश और कार्ड)
- प्रमाणित ट्रैकिंग शूज़
- बैक पैक (15 लीटर क्षमता वाला)
- भोजन और पानी (1 दिन के लिए)
- कुछ चॉकलेट, मेवे, एनर्जी ड्रिंक, ग्लूकोज बिस्किट
- एक हलकी जैकेट
- मोबाइल फोन
- 10000 mAh का पावर बैंक
- कैमरा (वैकल्पिक)
Localización
Algunas partes de este contenido sé tradujeron automáticamente utilizando hindi como lengua de partida para la traducción
Dificultad
fácil
Distancia
13,4 km
Duración
4:00 hrs
Desnivel positivo
135 m
Desnivel negativo
135 m
Punto más alto
550 m
Punto más bajo
465 m
Información meteorológica en el punto de partida de la ruta
Estadística
2D
3D
Mapas y senderos
- Waypoints
- Waypoints
Distancia
km
Duración
: hrs.
Desnivel positivo
m
Desnivel negativo
m
Punto más alto
m
Punto más bajo
m
Preguntas y respuestas
¿Tienes alguna pregunta para el autor de este contenido?
Valoraciones
Introduce la primera valoración y ayuda a otras personas con tu contribución.
Fotos de otras personas